फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेटी के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; बोले- डॉक्टरों की लापरवाही से चली गई जान

आजमगढ़ के कोयलसा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में सोमवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। करीब आधा घंटा बाद ग्राम प्रधान के समझाने पर परिजन घर वापस चले गए। मृतका छह माह पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र में बड़ा गांव अपने मायके आई थी। इस घटना से मृतका के घर मातम छाया हुआ है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी लालचंद प्रजापति की पुत्री मुंद्रिका प्रजापति (26) की शादी बाराबंकी जनपद के रामनगर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी शिवकुमार से हुई थी। मुंद्रिका गर्भवती थी और वह छह माह पूर्व अपने मायके आई थी। रविवार को उसको प्रसव पीड़ा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें