फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 17 अक्तूबर को हुई 1.20 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, 29,500 नगद और एक बाइक बरामद की है। घटना के बाद से भागे दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी निवासी जैकी कुमार से 1.20 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान शेखमौली करतारपुर गांव निवासी आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों इंद्रेश निवासी भुवना बुजुर्ग और सत्यम उर्फ सत्या निवासी पराशखाड़, जनपद मऊ के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि उन्होंने जैकी कुमार की बैंक से नकदी ले जाने की आदत की रेकी कर सुनसान जगह पर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, कारतूस, 29500 नकद और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की, जबकि पुलिस अब भागे हुए दोनों साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें