प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले को लेकर आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने सउदी अरब से 11 श्रद्धालुओं के ठंड से मरने की अफवाह फैलाई। जैसे ही यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस हरकत में आई और उसने उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसके पासपोर्ट के निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई।