फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में घात लगाए बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख पर किया जानलेवा हमला, सात के खिलाफ केस

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा पर शुक्रवार की रात चार लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख की ओर से तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी तहरीर में ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा ने बताया कि गांव के राणा सिंह, दिनेश सिंह, सचिन सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी गंवई व राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की साजिश रची। यह पहली बार नहीं है, बल्कि पूर्व में भी ये लोग उनकी हत्या की साजिश कर चुके हैं और एक सप्ताह पहले धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें