आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में आराजी अजगरा मगर्वी गांव में जिउतिया पर्व के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान के बेटे विजय कुमार यादव द्वारा खुलेआम हर्ष फायरिंग की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।