आजमगढ़ के कप्तानगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 41 किलो 170 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग छह लाख पचास हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।