फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन दहन...7.35 करोड़ की 864 किलो मादक पदार्थ नष्ट, VIDEO

आजमगढ़। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई। विभिन्न थानों द्वारा पूर्व में बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थों का न्यायालय व संबंधित प्राधिकारी के आदेश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा विनष्टीकरण कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कुल 864.184 किलोग्राम गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम सहित अन्य नशीले पदार्थों और लगभग 1000 डायजापाम टैबलेट्स को नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7,35,55,640 आंकी गई है। विनष्टीकरण की प्रक्रिया मानक प्रोटोकॉल के तहत मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा. लि., भादो (माहुल, मार्टीनगंज) स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर/ब्वायलर के माध्यम से पूरी की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी विशेष मालखाना निस्तारण सेल उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा, डीसीआरबी के आरक्षी प्रदीप कुमार शाह, मुकेश कुमार गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी यातायात विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी व दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें