शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सारी व्यवस्था दुरूस्त रखी गई है। बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। अप्रैल माह से ही विभाग लोगों को भीषण गर्मी के प्रति जागरूक कर रहा है। जब तक तापमान कम नहीं होता तब तक दिन में 12 से चार बजे के बीच किसी को भी घर से बाहर धूप में निकलने से बचने का अनुरोध किया गया है।