प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर है। ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को डाक बंगले में जनसुनवाई के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही। जौनपुर मुठभेड़ को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस आरोपी रवि यादव के समर्थन में विपक्ष बयानबाजी कर रहा है, उसके खिलाफ हत्या सहित 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले आरोपी का आपराधिक इतिहास पढ़ लें, उसके बाद बयान दें। विभिन्न जिलों में पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर विपक्ष चुप्पी साध लेता है, लेकिन जब आरोपी किसी विशेष जाति का होता है तो उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाती है।