पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पुरवा सलारपुर में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।