फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा; VIDEO

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को फूलपुर तहसील के अंबारी बाजार में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान अंबारी चौक पर आयोजित शिव तांडव नृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं उमड़ पड़े। शोभायात्रा की शुरुआत फूलपुर रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से हुई, जहां प्रभु श्रीराम के सुसज्जित रथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी एवं देवाधिदेव महादेव की आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अंबारी बाजार के चारों प्रमुख मार्गों माहुल रोड, दीदारगंज रोड, शाहगंज रोड एवं फूलपुर रोड से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में ‘ जय श्रीराम ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंबारी चौक पर कलाकारों द्वारा भगवान शिव के तांडव नृत्य एवं श्मशान होली का जीवंत मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं हनुमान जी की विधिवत आरती प्रधान अमित जायसवाल एवं गोविंद यादव ने कराई। शोभायात्रा का समापन राधा-कृष्ण मंदिर पहुंच हुआ। कार्यक्रम में पेंटर गुप्ता, अरुण गुप्ता, मंडल हर्षित, रोशन, सूरज पांडेय, जयप्रकाश यादव, शशिकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें