फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी; VIDEO

पुलिस ने अर्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मुन्ना शर्मा को सोमवार को मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का आरोप है।यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुन्ना शर्मा को दबोचा। मुन्ना शर्मा बलिया जिले के पिपराकला थाना क्षेत्र के खजुरी का निवासी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें