फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को पुष्पांजलि, दंगल में 80 जोड़ियों ने दिखाया दमखम; VIDEO

अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित एक स्कूल परिसर में सोमवार को बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। दंगल प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई रोचक मुकाबले हुए। गौरी प्रजापति (निजामाबाद) और अंशिका सोनकर के बीच हुई कुश्ती में गौरी प्रजापति विजयी रहीं। कमल लक्ष्मी (निजामाबाद) और रंजना के बीच मुकाबले में रंजना ने जीत हासिल की। साहब लाल (सेंटरवा) और गुड्डू के बीच हुए मुकाबले में साहब लाल विजयी रहे। इसके अतिरिक्त दृष्टि यादव और काजल, रूबी और विशाखा, अनुष्का और अर्पित, गोल्डन यादव और आर्या, तथा कृष्णा भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों के बीच भी मुकाबले हुए। वहीं अनुराग यादव और आयुष के बीच भी कुश्ती संपन्न हुई। इस प्रकार कुल लगभग 80 जोड़ कुश्तियां कराई गईं। इस अवसर पर विधायक कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, रामनयन यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद यादव, मेवालाल यादव, चंद्रदेव यादव, अशोक यादव, गणेश यादव, रामफेर यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें