फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचायत के दौरान हुई हवाई फायरिंग, हंगामा, मारने-पीटने का आरोप, धरने पर बैठे लोग

आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज चौराहे पर शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया। जब पंचायत के दौरान एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर ही आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। पीड़ित पक्ष के बबलू श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह जब वह गाड़ी लेकर जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के एक लड़के ने उन्हें रोक लिया और गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने इसकी बात लड़के के परिवार वालों से की तो उन्होंने पंचायत के लिए बुलाया। अपने भाइयों के साथ जब वह वहां पंचायत के लिए पहुंचे तो उन्हें बंधक बनाकर मारा पीटा गया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। इस घटना के आक्रोशित लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। लोगों के धरने और चक्काजाम की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए उन्होंने लोगों की बातों को सुना वह उन्हें समझाने में जुटे हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें