उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सोमवार को डॉ. अंबेडकर डिपो कार्यालय के मुख्य द्वार पर रोडवेज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एआरएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।