फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टेंपो में बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र चोरी, ग्रामीणों ने चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा

आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल से फुलवरिया जा रही एक बुजुर्ग महिला का टेंपो में गले से मंगलसूत्र निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच आमजनता और महिलाओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। खानपुरचंदू गांव निवासी 65 वर्षीय सुभावती देवी ने बताया कि वह माहुल नगर पंचायत से टेंपो में बैठकर फुलवरिया आ रही थीं। इसी टेंपो में चार अन्य महिलाएं भी सवार हो गईं। करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद वे राजाराम नगर के पास टेंपो से उतर गईं। कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला को पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है, जिससे उन्हें उन्हीं महिलाओं पर शक हुआ। फुलवरिया बाजार में टेंपो से उतरने के करीब पांच मिनट बाद वही चारों महिलाएं दूसरे टेंपो से वहां पहुंचीं। उन्हें देखते ही बुजुर्ग महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों और बाजारवासियों ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक महिला के हैंडबैग से टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद हुआ। सूचना पर डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुलाया गया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लिया और बरामद मंगलसूत्र को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस आरोपित महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें