अयोध्या। एक लाख रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह को एसटीएफ प्रयागराज और अयोध्या पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। आरोपी हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत 35 से अधिक गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस पर फायरिंग के दौरान घायल बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की।