मां शारदा महाविद्यालय शंभूपुर गहजी में दुर्वासा महामंडलेश्वर रामलाल दास मौनी बाबा की आठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव व विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने राम मंदिर को भारत की संपूर्ण संस्कृति बताया।