आजमगढ़ के फूलपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। 115 लोगों को नोटिस देने के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर कई मकान और दुकानों को ध्वस्त कराया। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही।