तहबरपुर क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव निवासी सूरज प्रजापति (22) सोमवार की शाम दोस्तों के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।