आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावारामपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन भाजपा नेता ओंकार गौड़ का घर दबंगई के बल पर गिरा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी जियाउद्दीन ट्रैक्टर चढ़ाकर घर को गिराते हुए साफ दिखाई दे रहा है।