आजमगढ़ में बिजली बिल वसूल करने गए बिजली विभाग के SDO की जमकर पिटाई हो गई। SDO एक दुकान में बिजली का बकाया 50 हजार का बिल वसूल करने पहुंचे थे। बिजली बिल जमा ना होने पर उन्होंने दुकान की बिजली काट दी। जिससे नाराज दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर SDO की पिटाई कर दी। घटना से नाराज बिजली विभाग के कर्मियों ने पुलिस में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।