फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- राम मंदिर बनने पर हर सांस में पीएम मोदी और सीएम योगी को दुनिया कर रही प्रणाम

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। अयोध्या पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि एक चुनाव समाप्त होता है तो भाजपा दूसरे चुनाव की तैयारी में लग जाती है। राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूरा देश आह्लादित है और हर सांस में पीएम मोदी और सीएम योगी को दुनिया प्रणाम कर रही है। 1000 साल के बाद हिंदुस्तान का गौरव वापस आया है। जब योगी सरकार आई थी तो आठ वर्षों में 204 करोड़ पेड़ों को रोपित किया गया है। इसमें 70% से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। इससे वातावरण शुद्ध और एयर क्वालिटी इंडेक्स ठीक रहेगा। पेड़ हमको छाया और फल दोनों देते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य के लिए पेड़ उपयोगी हैं। वृक्ष एयर इंडेक्स को भी संतुलित रखता है। प्रधानमंत्री योगी और मोदी के नेतृत्व में समाज सुरक्षा में भारत के दूसरे स्थान पर पहुंचने को लेकर सुरेश खन्ना ने कहा कि जब से मोदी आए हैं तब से भारत का मान सम्मान हर क्षेत्र में बढ़ा है।आर्थिक स्थिति में भी हम जापान को पीछे करके चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। जल्द ही अर्थव्यवस्था को लेकर हम तीसरे नंबर पर पहुंचेंगे। ये हमारे राजनीतिक नेतृत्व का कमाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें