फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन से अयोध्या पहुंचे विदेशी श्रद्धालुओं के समूह ने किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह के मनोहारी दृश्यों के बीच वृंदावन से अयोध्या आए विदेशी श्रद्धालुओं के एक समूह ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। वृंदावन से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंच कर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के बाद अयोध्या की खूब प्रशंसा करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर बहुत आध्यात्मिक है। अंदर से राम मंदिर बहुत ही अच्छा बना है और जिसने राम मंदिर को बनाया है बहुत भाग्यशाली है। यहां का वातावरण बहुत खूबसूरत है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। अयोध्या का नजारा भी बहुत अलौकिक है। अयोध्या की हर जगह को सजा दिया गया है, जिससे अयोध्या बहुत ही अद्भुत लग रही है। 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति का पालन कर रही है और वह पूरी समर्पित है। यह बहुत अच्छी बात है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के बारे में सबको पता चल रहा है। उन्होंने प्रशासन की भी तारीफ की और कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं हो रही है। सब कुछ बहुत ही अच्छे तरीके से हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें