अयोध्या। देवकाली का बारात घर इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से वर्ष 2003 में निर्मित इस बारात घर के मुख्य द्वार तक कूड़ा-करकट और गंदा पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं, बारात घर के अगल-बगल भी लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना रहता है। जलभराव और कूड़े के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है व बारात घर का उपयोग बंद हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।