फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दारोगा अजय कुमार गौड़ की मौत की सीबीआई जांच की मांग, समाज ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय गौड़ महासभा की पूरी कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर परशुराम फार्म में तैनात अजय कुमार गौड़ की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि अजय कुमार गौड़ तीन दिन से लापता थे, जिनका शव घटनास्थल से लगभग 40 किलो मीटर दूर सरयू में बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि उनकी मोटरसाइकिल की खोजबीन सही तरीके से नहीं की गई। मृतक के भाई, जो झांसी में एडीएम पद पर तैनात हैं, लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि मौत डूबने से नहीं हुई। समाज के लोगों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से परिवार और समाज ने न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें