फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो घंटे अंधेरे में डूबा रहा अयोध्या का जिला अस्पताल, नर्स ने मोबाइल की रोशनी में मरीजों को लगाया इंजेक्शन

अयोध्या शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बिजली विभाग के अनुरक्षण कार्य के चलते दिन में बिजली कटौती की घोषणा की गई थी। घोषणा के बावजूद जिला अस्पताल ने अपनी पूरी तैयारी नहीं की। इसके चलते लगभग दो घंटे जिला अस्पताल अंधेरे में डूबा रहा। मोबाइल की रोशनी में नर्स ने मरीजों को इंजेक्शन लगाया। गर्मी से बेहाल तीमारदारों ने हाथ से पंखा झल कर मरीजों को राहत दी। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि बिजली कटौती की घोषणा की गई थी। जिला अस्पताल ने अपनी पूरी तैयारी की थी लेकिन अस्पताल में कई बिजली के उपकरण लगे हैं, जिससे ओवरलोड हो गया था और जेनरेटर बंद हो गया था। जब जेनरेटर ठंडा हुआ, उसके बाद फिर चलाया गया। अब सभी वार्डों में बिजली की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें