फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तारुन में श्रद्धा से मना जेठ का पहला बड़ा मंगल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 02:23 PM IST

जेठ माह का पहला बड़ा मंगल तारुन क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय के सामने आयोजित भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा से कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस वर्ष विशेष रूप से 8 बड़े मंगल पड़ने से श्रद्धालुओं में उत्साह अधिक है। इस अवसर पर फयाराम वर्मा, राघवेंद्र पांडेय, मणिन्द्र शुक्ला, विजय बहादुर तिवारी सहित कई लोग सेवा में जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें