फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए अयोध्या में खास इंतजाम

रामनगरी में सावन झूला मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को सावन का पहला दिन है। सावन मेले के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अयोध्या में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आते हैं। अयोध्या के प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन भी कर रहे हैं। जितने भी श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, हमारा प्रयास है कि उन्हें कोई तकलीफ न हो और वह सभी सुविधाजनक ढंग से मंदिरों में दर्शन कर सकें। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जो भी श्रद्धालु अयोध्या आते हैं, वह अपनी आस्था के अनुरूप आते हैं। मेले में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। छाया की भी व्यवस्था है। जहां पर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होती है, वहां पर डॉक्टरों की टीम भी लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। कांवड़ यात्रा भी आती है। कांवड़िया सरयू से जल भरने आते हैं। इसको लेकर रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पड़ोसी जनपदों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पार्किंग को लेकर भी प्लान बनाया गया है। कहां पर बैरियर लगाना है, कहां पर फोर्स का डिप्लॉयमेंट होना है और सीसीटीवी कैमरे लगने हैं, इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें