फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन झूलनोत्सव : भव्य महल में रजत हिंडोले पर विराजे रामलला

रामलला के दरबार में भी मंगलवार से सावन की छटा बिखरने लगी है। नव्य-भव्य मंदिर में रामलला भाइयों समेत रजत हिंडोले पर विराजित किए गए। श्रावण शुक्ल पंचमी पर मंदिर के अर्चक ने विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन के साथ रामलला सहित चारों भाइयों को रजत जड़ित हिंडोले पर विराजित किया। रामलला को विशेष भोग भी लगा। हिंडोले पर विराजे रामलला को निहारने के लिए भक्तों में होड़ है। दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। सुबह सवा छह बजे की आरती के बाद जैसे ही गर्भगृह का पट खुला तो रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलला के झूला विहार का दृश्य देखकर हर होई भाव विभोर हो रहा था। जय श्रीराम के जयघोष निरंतर गूंजते रहे। सावन झूलन उत्सव को लेकर ट्रस्ट की ओर से पूरे गर्भगृह परिसर को फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें