फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान दिवस

समाजवादी पार्टी की ओर से 1857 की वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान दिवस सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक लॉन में आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने के साथ हुई। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि 16 नवंबर 1857 का दिन भारतीय इतिहास में अद्वितीय है, क्योंकि इसी दिन लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी ने साहस और वीरता का परिचय देते हुए 36 अंग्रेज सैनिकों का वध किया था और रणभूमि में वीरगति प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि दलित समाज की गौरव और महिला शक्ति की प्रतीक हैं। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि आज उन्हीं ऊदा देवी के वंशज का अपमान किया गया। दीपावली के दिन ऊदा देवी के वंशज राम प्रसाद पासी को मूत्र पिलाकर नीचा दिखाने की घटना मानवता को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि यह कार्यक्रम भगवान राम की धरती अयोध्या में आयोजित किया गया है, ताकि पूरा देश देख सके कि दलितों के सम्मान की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि सपा राम प्रसाद पासी को इंसाफ दिलाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें