अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सहादतगंज के पास मंगलवार को एक बुजुर्ग जल शक्ति/सिंचाई विभाग द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। बुजुर्ग का आरोप है कि विभाग उसके घर के चारों ओर बाउंड्री बना रहा है, जिससे आने-जाने का रास्ता बाधित हो जाएगा। जिस पानी की टंकी पर वह चढ़ा है, उसे स्थानीय लोग जर्जर बता रहे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।