फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ मेधावी छात्रों का सम्मान, कक्षा 5 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 03:21 PM IST

प्राथमिक विद्यालय बालापुर में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर निजी विद्यालयों की तर्ज पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका तैयबा खातून ने किया। विद्यालय के मेधावी छात्रों में विवेक, अनमोल, अंशिका आर्य, अंजलि, साइमा, अश्विनी, विशुन, आयुष, सलोनी, संजीव, अभी और प्रियांशु को पेंसिल, कॉपी, पानी की बोतल और टिफिन देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें