फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगरी में शिव की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं पर आसमान से हुई पुष्प वर्षा

श्रीराम की नगरी अयोध्या में शिव भक्ति में सराबोर कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं पर आसमान से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। खुद के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते देखकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। इस दौरान हर तरफ हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। इस समय बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से कांवड़िया सरयू का जल लेने रामनगरी पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनकी ओर से नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया जा रहा है। डीएम और एसएसपी की ओर से राम जन्मभूमि के साथ हनुमानगढ़ी और नागेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें