फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामनगरी अयोध्या में बारिश जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

अयोध्या जनपद में मंगलवार की रात से अचानक मौसम ने करवट ले ली। बुधवार की सुबह से भी शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ बारिश की फुहारें हो रही है। हवा के तेज झोंकों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, इस बदलाव से जहां आमजन को राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें