फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामघाट पारंपरिक शवदाह स्थल का हो रहा कायाकल्प, 32.69 करोड़ रुपये से चल रहा निर्माण कार्य

रामनगरी के ऐतिहासिक रामघाट पारंपरिक शवदाह स्थल का व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से यहां निर्माण एवं विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 32.69 करोड़ रुपये (₹32,68,83,278) की लागत आ रही है। परियोजना का वित्त पोषण धर्मार्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य मैसर्स अरविंद कुमार सिंह के माध्यम से कराया जा रहा है। कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के तहत पारंपरिक शवदाह स्थल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें अंतिम संस्कार के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा, श्रद्धालुओं एवं परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं, परिसर का सौंदर्यीकरण तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रामघाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें