टीवी जगत के प्रसिद्ध एक्टर व कॉमेडियन केके गोस्वामी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने राम नगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो काम 500 वर्षों में नहीं हुआ, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है। राम नाम का जाप करने से कष्ट दूर होते हैं अयोध्या आकर उन्हें अत्यंत शांति और सुकून की अनुभूति हुई।