राम मंदिर दानपेटिका से चोरी के चर्चित मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की पुलिस रिमांड अदालत ने मंजूर कर ली है। मामले के विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी ने 48 घंटे की रिमांड का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने 24 घंटे की रिमांड स्वीकृत की। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर चोरी की रकम, अन्य संभावित बरामदगी और पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाएगी। अब तक गिरफ्तार आठों आरोपियों में सबसे अधिक बरामदगी अविनाश शुक्ला के पास से हुई है। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये नकद, 1121 अमेरिकी डॉलर तथा सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। मामले की विवेचना जारी है।