फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर का तीसरे दिन भी सत्यापन, सूची की कुछ वस्तुएं नहीं मिलने पर शुरू हुई पड़ताल

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लॉकर में सुरक्षित रखे गए बहुमूल्य आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं का सत्यापन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ट्रस्ट की गठित टीम सूचीबद्ध रिकॉर्ड के आधार पर लॉकर में रखी प्रत्येक वस्तु का मिलान कर रही है। सत्यापन के दौरान सूची में दर्ज कुछ वस्तुएं तत्काल उपलब्ध नहीं मिलने पर उनकी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान प्रत्येक आभूषण और बहुमूल्य वस्तु की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सूची और लॉकर में मौजूद सामग्री का बारीकी से मिलान किया जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कोई वस्तु वास्तव में अनुपलब्ध है या उसका रिकॉर्ड किसी अन्य स्थान पर दर्ज है। फिलहाल इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें