फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गो आधारित फिल्म गोदान का पोस्टर रिलीज किया

ishwar ashish Updated Mon, 19 Jan 2026 05:57 PM IST

रामनगरी में सोमवार को गो आधारित फिल्म गोदान का पोस्टर रिलीज किया गया। यह पोस्टर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने आवास पर जारी किया। इस अवसर पर फिल्म निर्माता विनोद चौधरी विशेष रूप से अयोध्या पहुंचे। पोस्टर रिलीज़ के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गो माता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गो सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने फिल्म गोदान को जन-जागरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। फिल्म निर्माता विनोद चौधरी ने बताया कि यह फिल्म गाय की पौराणिक उत्पत्ति पर आधारित है, जिसमें समुद्र मंथन से प्राप्त बछिया सुरभि का उल्लेख मिलता है। फिल्म में वैज्ञानिक तथ्यों के साथ भारतीय संस्कृति में गो माता की उपयोगिता और महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। आज की युवा पीढ़ी भारतीय परंपराओं से दूर होती जा रही है, ऐसे में इस फिल्म के माध्यम से गो माता के महत्व को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है। करीब दो घंटे दस मिनट की यह फिल्म छह फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म का उद्देश्य गो संरक्षण, गो सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें