राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा तीन दिवसीय बैठक के लिए अयोध्या पहुंचे। बैठक से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य और रामकथा संग्रहालय की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल पूर्ण स्मृति स्तंभ के शीर्ष पर न्यास का कांस्य लोगो लगाया जाना बाकी है। इसके लिए न्यास के मौजूदा लोगो को ही मंजूरी दी गई है। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि रामकथा संग्रहालय की सभी गैलरियों की स्क्रिप्ट और स्टोरीलाइन तैयार हो चुकी है। अब इन्हें वीडियो के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। तीन दिवसीय बैठक में संग्रहालय की तैयारियों की भी समीक्षा होगी।