फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर सपा का हमला, भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए कराया यज्ञ

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में पौधारोपण, यज्ञ, भोजन व वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ कराया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष परशनाथ यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर प्रकरण में छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर से धन, आभूषण और चांदी सहित कई सामान गायब होने के मामले में वास्तविक जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। सपा नेताओं ने कहा कि इसी मांग को लेकर भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें