फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीसीएस में चयनित वंदना वर्मा का भव्य सम्मान, गांव में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

यूपी पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित वंदना वर्मा के सम्मान में उनके पैतृक गांव बेलगरा (तारुन) में रविवार को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वंदना वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई को दिया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद इग्नू से हिंदी में एमए किया है और पांचवें प्रयास में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद विनय कटियार, अपना दल के नेता प्रमोद सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, योगेंद्र वर्मा, अधिवक्ता अजय भारती, सर्वेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन मयाराम वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, सपा नेता राम सागर वर्मा, भाकियू नेता घनश्याम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें