फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हुए हमले से भड़के अयोध्या के सांसद, बोले- यूपी में कानून का राज और सरकार का इकबाल खत्म

लखनऊ के गोसाईगंज जिला जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हुए हमले को लेकर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अवधेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि जेल के भीतर भी हमले होने लगे हैं। सांसद ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी जेल अधिकारी या कर्मचारी इसमें दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सपा सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर वह हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा जिससे प्रजापति पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले की साजिश किसने रची और क्यों रची, इसका खुलासा होना चाहिए। अवधेश प्रसाद ने प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि बाहर ही नहीं अब जेलों में भी गुंडाराज कायम है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल के भीतर हमला हुआ था, जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें