पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरित किए। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने किया। चौधरी शहरयार ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपना चाहती है। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है और प्रदेश को भाजपा मुक्त बनाना चाहती है। कार्यक्रम में भानु यादव, मोहम्मद इद्रीस, यासिर कलीम, शहरान खान, हसनैन खान, प्रमोद कौशल, कैफी मियां, शकील खान, पीर मोहम्मद, मोहम्मद दानिश सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।