फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या पहुंचीं टीमें

प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को ही विभिन्न जनपदों की टीमें अपने कोच के साथ अयोध्या पहुंचने लगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा एवं खेल मैदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार करेंगे। बस्ती की खिलाड़ी प्राची सिंह ने कहा कि अयोध्या आकर अच्छा महसूस हो रहा है और टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें