फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए अयोध्या में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान, हनुमान चालीसा और हनुमत महामंत्र का हुआ जाप

रामनगरी इस समय खेल और अध्यात्म का अद्भुत संगम देख रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले से पहले अयोध्या में भारत की विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। यहां के प्रमुख मठ-मंदिरों में संत समाज और श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ आयोजित किए हैं। कहीं बटुकों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली जा रही हैं, तो कहीं हनुमान चालीसा और हनुमत महामंत्र का जाप गूंज रहा है। हनुमानगढ़ी प्रांगण में डॉ. देवेशाचार्य के नेतृत्व में विशेष अनुष्ठान किया गया। इस दौरान हनुमत महामंत्र की आहुतियां दी गईं और भारत की विजय की कामना के साथ टीम इंडिया के कप्तान का विजय तिलक भी किया गया। संत समाज का कहना है कि भगवान राम और बजरंगबली की कृपा से भारत को विजय अवश्य मिलेगी और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। रामलला के दरबार से लेकर हनुमानगढ़ी तक धार्मिक माहौल में देशभक्ति का रंग घुल चुका है। श्रद्धालु एक स्वर में भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत अजेय बने और विश्व पटल पर खेल की दुनिया में भी अपनी ताकत का परचम लहराए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें