फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच संदिग्धों से 2.38 करोड रुपए बरामद, अब एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

राम मंदिर की दान राशि में गबन के मामले में नया मोड़ आया है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने एसआईटी टीम गठित की है, जो 7 दिन में प्रारंभिक जांच कर और 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट देगी। गबन मामले में अब तक पांच संदिग्ध लोगों के यहां से रिकवरी की गई है। 2.38 करोड़ रुपये बरामद होने की बात सामने आ रही है। गबन की राशि 8 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। कुछ और संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं जिनसे रिकवरी की तैयारी की जा रही है। वहीं राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी अयोध्या पहुंचे हैं और निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने भी प्रदेश सरकार की ओर से समिति गठित करने का स्वागत किया है और कहा कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आप सभी की निगाहें एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें