फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बोले- पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया

अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों का सम्मान किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 की बढ़ोतरी किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंद गोपाल नंदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया है और आज डबल इंजन की सरकार देशभर में चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है और गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की सरकारें विकास कार्य कर रही हैं।नंदी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में घबराहट की स्थिति है क्योंकि जनता विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को समर्थन दे रही है।वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जातियों को बांटने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने इस राजनीति को समझ लिया और सपा को सत्ता से बाहर कर दिया।सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज भारत दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें