फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की रैली, महापौर भी हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बाइक व स्कूटी रैली निकाली। रैली फतेहगंज से चौक, रिकाबगंज होते हुए सर्किट हाउस पहुंची, जिसमें महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी रही। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की, जबकि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी शामिल हुए। सर्किट हाउस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर समर्थन दिया। महापौर ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं कमलेश श्रीवास्तव और संयोजक रीना द्विवेदी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें